महिला ने गिरोह बनाकर किशोरियों को देह व्यापार में धकेला, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी, महिला के पति ने कोर्ट में परिवाद कराया दर्ज।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

मुरादाबाद में एक महिला ने गिरोह बनाकर किशोरियों से देह व्यापार कराया। किशोरियों ने इसका विरोध किया तो उनके परिवार को जान से करवाने की धमकी तक दी। इस मामले में आरोपी महिला के पति ने ही कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। अब इस मामले में दो जनवरी होगी। सिविल लाइन क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन से अपराधियों पर शिकंजा, 5 हजार से अधिक का सत्यापन।

 

 

जिसमें उसने बताया है कि उसकी पत्नी के दो लोगों से संबंध हैं। आरोप है कि महिला ने अपने साथियों और अन्य महिलाओं के साथ मिलकर एक गिरोह बना लिया है। ये गिरोह शहर की असहाय महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर कर देह व्यापार में धकेल रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के पास तड़के बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने ली चालक की जान।

 

 

इस संबंध में वादी ने थाना सिविल लाइंस में प्रार्थना पत्र भी दिया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसकी जानकारी जब वादी की पत्नी  और उसके अन्य साथियों को हुई तो उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित ने अपने अधिवक्ता की सहयता से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *