पेंसिल का छीलका गले में फंसने से, कक्षा एक की छात्रा की दर्दनाक मौत।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। बुधवार की शाम को हुए इस हादसे ने सबको झकझोर दिया। हमीरपुर के राठ पेंसिल की छीलन गले में फंसने से कक्षा एक की छात्रा की मौत हो गई।कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर गांव निवासी नंदकिशोर ने बताया बुधवार शाम उनका पुत्र अभिषेक (12), पुत्रियां अंशिका (8) व अर्तिका (6) छत पर बैठकर पढ़ाई कर रहीं थीं। होमवर्क करने के लिए अर्तिका मुंह में कटर दबाकर पेंसिल छील रही थीं। तभी पेंसिल की छीलन कटर से निकलकर स्वांस नली में फंस गई।

यह भी पढ़ें 👉  छोई की जर्जर सड़क को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात।

 

दर्द से कराहती मासूम जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉ. सत्येंद्र यादव ने मृत घोषित कर दिया। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा थी। मां अनीता का रो रो कर बुरा हाल है। डॉक्टर ने बताया परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  "विकास योजनाओं पर सांसद अजय भट्ट का एक्शन मोड, लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी"

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *