प्रेमी प्रेमिका ने लगाई मौत की छलांग, देखिए पूरी खबर।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

नोएडा- उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में यमुना नदी पुल से एक प्रेमी युगल ने मौत की छलांग लगा दी। दोनों प्रेमी प्रेमिका ने प्रेम में असफल रहने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती का शव तो बरामद कर लिया है, लेकिन युवक के शव अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस युवक के शव की तलाश कर रही है। नोएडा के अपर पुलिस उप आयुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि दिल्ली के संगम विहार निवासी मोहम्मद वकील आयु 33 की घर पर ही कपड़े बनाने की फैक्ट्री है। वहां पर सायरा बानो आयु 24 करीब पांच महीने से काम रही थी।इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और दोनों ने निकाह करने का फैसला लिया। दोनों के परिवारों को इसकी जब जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों के प्रेम प्रसंग का विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों इस बात से बेहद प्रभावित हो गये थे। शनिवार को दोनों एक कार से नोएडा पहुंचे। नोएडा से ये दोनों दिल्ली की तरफ जाने वाले यमुना बैराज पर पहुंचे।बैराज के ऊपर ही कार खड़ी करके दोनों यमुना नदी में कूद गए।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई में शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कई जगह हाउस अरेस्ट।

 

पुलिस ने इस घटना के बाद गौताखोरो की मदद से युवती का शव बरामद कर लिया। लेकिन वकील का शव अभी तक नहीं मिला है। *युवती का शव बरामद हो गया* अपर पुलिस आयुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों को पुल से छलांग लगाते हुए देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर सेक्टर 126 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दोनों की तलाश के लिए गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद युवती का शव मिल गया। जबकि युवक वकील का शव रविवार दोपहर तक नहीं मिला। पुलिस युवक के शव की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *