महानगर कांग्रेस ने श्रद्धा के साथ मनाई वाल्मीकि जयंती।

ख़बर शेयर करें -

महानगर कांग्रेस ने श्रद्धा के साथ मनाई वाल्मीकि जयंती।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रूद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रम्पुरा पहुंचकर भगवान वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को महर्षि वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति के लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक देरी पर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

 

 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को नई दिशा देने का काम किया था। उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायी है। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी। इसमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश है। उन्होंने जीवन की बुराइयों को छोड़कर अच्छाई ग्रहण की, यह हम सब के लिए एक संदेश देने का काम करता है। उनकी महान रचना से हमें ग्रंथ रामायण का सुख मिल पाया है। यह एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें मर्यादा, सत्य, प्रेम, भ्रातृत्व, मित्रत्व और सेवक धर्म की परिभाषा को सिखाया गया है। वाल्मीकि ने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर अपना जीवन पथ बदल दिया था। जिसके कारण ही उन्हें महान कवि के रूप में याद किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश।

 

 

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज को जाति,भेद मिटाने के लिए प्रेरित किया। भगवन वाल्मीकि ने न्याय व समता के साथ संघर्ष का उदघोष कर राष्ट्र को ही नही विश्व को प्रकाशमान किया। भगवान वाल्मीक के सन्देश से समाज हर दिन हर पल प्रेरणा प्राप्त करता है। उनके सन्देश उनका जीवन मानवता के प्रति समर्पित था उनके वंशज ही नही समूचा भारत भगवान वाल्मीकि के प्रति नमन करते हुए उनके सन्देश को आत्मसात कर कृतज्ञ है।

यह भी पढ़ें 👉  देह व्यापार के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

इस अवसर पर पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी, नगर महामंत्री सुनील आर्य, नगर महामंत्राी उमा सरकार, भूपेन्द्र कुमार, राजू कुमार, रमेश बोरा, महर्षि वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति रम्पुराक अध्यक्ष बिट्टू वाल्मीकि, महामंत्राी राहुल कुमार वाल्म्ीकि, अजय, बंटी, आशीष, रंजीत, राज, मोहित, अर्जुन, रोहित, सचिन आदि शामिल थे।


ख़बर शेयर करें -