उधम सिंह राठौर – सम्पादक
राजकुमार ठुकराल ने पिपलिया नंबर एक में न्यू युवा यंग क्लब वाॅलीबाल टूर्नामेंट काफीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत उदघाटन किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आहवान किया। श्री ठुकराल ने कहा कि खेलों की जीवन में अहम भूमिका है। खेल शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास में भी सहायक है। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ होता है वहीं खेलों से जीवन में अनुशासन की भावना का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार बेहतर प्रयास कर रही है। प्रदेश में खेल नीति लागू की गयी है। जिससे प्रदेश के युवाओं का का रूझान अब खेलों की तरफ बढ़ रहा है। खेलों में कैरियर की अपार संभावनायें हैं। सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें सरकारी नौकरियों में भी अवसर प्रदान कर रही है। खेलों में बेहतर प्रदर्शन करके युवा अब भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।
विधायक ठुकराल ने खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान दिनेशपुर स्टेडियम और चक्कीमोड़ की टीमों के विकास रोमांचक मैच हुआं दिनेशपुर की टीम में विकास सुक्खी, अनुभव, सन्नी, नथानी, मंजीत राणा, विनीत, अमृत और चक्कीमोड़ की टीम में योगेश पंकज, तनुज, भीम, प्रेम, तुषार रिंकू आदि शामिल थे। इस दौरान न्यू युवा यंग क्लब के अध्यक्ष प्रताप मण्डल, उपाध्यक्ष सुदर्शन, सचिव सुमित मण्डल, राजेश ग्रोवर, अजय नारायण सिंह, अशोक यादव, केरू, विपुल, मंगल गाईन, परिमल, हर्षित, अतुल पोद्दार, हरिपद, धीरेन्द्र, गुरूवांद ढाली, काला चन्द, मनीष विश्वास, विपुल विश्वास, दीपांकर मण्डल, सुनील राय, नरेश व्यापारी, निखिल गंगोली, शांति बाला, नंद लाल, फूलमाला ढाली आदि लोग शामिल थे।





