महिला सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – सम्पादक 

ऊधम सिंह नगर द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत जनपद ऊधम सिह नगर से लगती हुई अन्य जनपद व राज्य की विभिनन्न सीमाओ पर बैरियर स्थापित कर निर्वाचन पर प्रभाव डालने वाले पदार्थो अबैध मादक पदार्थो व अवैध असलहा के सम्बन्ध में गहनता से चैकिंग करने हेतू आदेशित किया गया था। उक्त आदेश का अनुपालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर व अपराध द्वारा समय-समय पर दिशा-निर्देशन दिये गये उक्त आदेश के अनुपालन में श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में थाना पुलभट्टा से लगती हुई जनपद बरेली की सीमाओ के विभिन्न रास्तो पर वैरियर स्थापित कर अलग-अलग टीमो द्वारा अवैध मादक पदार्थो व अवैध असलहो की बरामदगी हेतू गहनता से चैकिगं अभियान चलाये जाने के दौरान सीमाओ में कार्यवाही करते हुये

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

 

आज दिनाँक 14/01/2022 को एक स्लेटी रंग की ईको कार रजि० न० UP25CY 3696 आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा वैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया तो ईको कार चालक द्वारा कार को पीछे मोड कर भागने का प्रयास किया गया किन्तु पुलिस टीम द्वारा ईको कार को भागने का मौका दिये बगैर बार्डर पर ही पकड लिया ईको कार में कार चालक के अतिरिक्त एक महिला व एक पुरुष कुल 03 व्यक्ति सवार थे जिनकी तलाशी में कुल 10 तंमचे व 22 कारतूस बरामद हुये जिसे विधान सभा चुनाव को देखते हुये डिमांड होने पर किच्छा क्षेत्र में उचे दामो पर बेचने के लिए ले जाना बताया। बरामदगी के आधार पर 03 अभिOगणो को धारा 3/25 आम्स के तहत समय 10.55 बजे गिरफ्तार कर बाद आवश्यक कार्यवाही थाना पर थाना पुलभट्टा पुलिस टीम द्वारा मु० FIR NO 08/2022 धारा 3/25 A Act बनाम मतलूब खान आदि पंजीकृत किया गया। अवैध असलहो की धरपकड हेतु थाना पुलभट्टा पुलिस का अभियान जारी है। अभियुक्तगण मतलूब खान आदि उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल का सियासी कदम, 200 समर्थकों के साथ कांग्रेस में होंगे शामिल।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त:-

मतलूब खान पुत्र बुन्दन खान निवासी वार्ड नं0 06 मौहल्ला कागर थाना शेरगढ जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) उम्र 37 वर्ष, राकेश कुमार पुत्र जागन लाल निवासी कस्वा शेरगढ वार्ड नं0 01 थाना शेरगढ जिला
बरेली (उत्तर प्रदेश) उम्र 24 वर्ष, गीता देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी वार्ड नं0 01 कस्वा शेरगढ जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) उम्र 24 वर्ष कारतूस।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियो की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं" - SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, विशेष टीम ने तीनों बालिकाओं को हिमांचल से सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपा—मायूस चेहरों पर खुशी बिखेरी।

बरामदगीः

1-12 बोर के 03 तंमचे मय 14 कारतूस
2-315 बोर के 07 तंमचे मय 08 कारतूस
3 कुल 10 तंमचे व 22 कारतूस 4- एक ईको कार
5-03 अदद एंरायड मो0 फोन 6-पैसे 10,700/

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय थाना पुलभट्टा, उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी थाना पुलभट्टा, उपनिरीक्षक नीमा बोहरा थाना पुलभट्टा, कानि0 449 ना0पु0 ललित कुमार थाना पुलभट्टा, कानि0 739 ना0पु0 महेन्द्र सिंह थाना पुलभट्टा, म0का0 761 ना0पु0 हेमा मेहता- थाना पुलभट्टा 7- पी0आर0डी0 राकेश कुमार थाना पुलभट्टा शामिल हैं।