अवैध रूप से गेस्ट हाउस चलाई जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह के नेतृत्व में नगर पालिका विद्युत विभाग पर्यटन विभाग जल संस्थान एवं पुलिस की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया गया।

ख़बर शेयर करें -

अवैध रूप से गेस्ट हाउस चलाई जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह के नेतृत्व में नगर पालिका विद्युत विभाग पर्यटन विभाग जल संस्थान एवं पुलिस की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया गया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

Nainital – नैनीताल 12 जुलाई 2023 नैनीताल गाड़ी पड़ाव मल्लीताल में अवैध रूप से गेस्ट हाउस चलाई जाने की शिकायत पर दिन बुधवार को उप जिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह के नेतृत्व में नगर पालिका विद्युत विभाग पर्यटन विभाग जल संस्थान एवं पुलिस की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में अरमानी गेस्ट हाउस सोलर होटल अवैध रूप से संचालित होना पाया गया। मौके पर संचालक के पास पर्यटन विभाग का पंजीकरण नहीं होना, घरेलू बिजली का कनेक्शन, गेस्ट पंजीका ना होना, कोई भी बिल बुक ना होना पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की सफारी पर नया विवाद, करंट परमिट खत्म करने की तैयारी के खिलाफ जिप्सी स्वामियों का बड़ा ऐलान।

 

 

अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस में 30 से अधिक विभिन्न व्यक्तियों के पहचान पत्र भी बरामद हुए । अवैध गतिविधियों को रोकने और किसी भी प्रकार के अवैध संचालन से होने वाले अपराध को रोकने के दृष्टिगत गेस्ट हाउस को तत्काल सील कर दिया है । पर्यटन विभाग द्वारा संबंधित के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की जा रही है, बिजली विभाग द्वारा भी अवैध कनेक्शन के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उप जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बरामद हुए पहचान पत्र की जांच कर संबंध के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल को दिए गए हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, 'BAT' ऐप से वाहन बंद कर अवैध वसूली का आरोप, करीब 300 टुकटुक जीआईसी ग्राउंड में खड़े कर जताया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन।

 

 

निरीक्षण में तहसीलदार नैनीताल मनीषा मरकाना, एस आई दीपक बिष्ट, उपखंड अधिकारी विद्युत, अधिसाशी अधिकारी, नगरपालिका, कनिष्ठ अभियंता और पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिकों का भव्य संगम, गढ़वाल गौरव सैनिक कल्याण समिति ने मनाया पहला स्थापना दिवस।

 

———————
अपर जिला सूचना अधिकारी नैनीताल। 05942-235605.


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *