राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च को 10 बजे से होगी आयोजित।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रूद्रपुर – सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधमसिंह नगर पे्रम सिंह खिमाल के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्रधिकरण उधमसिंह नगर में 12 मार्च,2022 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक जिला न्यायालय रूद्रपुर सहित वाह्य स्थित दीवानी न्यायालायों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन के वादो का निस्तारण किया जायेगा। जिसके अन्तर्गत भरण पोषण, धारा 138 एन.आई.एक्ट, धन वसूली, आपराधिक शमनीय, व सिविल, श्रम विवाद, विद्युत, व जलकर बिल से समबन्धित मामलों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त न्यायालयों में लम्बित शमनीय प्रकृति के आपराधिक वाद, धारा 138 एन.आई.एक्ट, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम सम्बन्धित वाद, विद्युत व जलकर बिल सम्बन्धी वाद, वैवाहिक वाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण वाद, भुगतान व भत्तों से सम्बन्धित सर्विस के मामले,

यह भी पढ़ें 👉  8वें ज्योतिष महाकुंभ में सीएम धामी शामिल, पं. पुरुषोत्तम गौड़ सम्मानित

 

जिला न्यायालय में लम्बित राजस्व वाद एवं अन्य सिविल मामले (किरायेदारी, सुखाधिकार, व्यादेश) आदि मामलों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होने बताया कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों को 12 मार्च, 2022 (द्वितीय शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते है तो वे 12 मार्च 2022 से पूर्व किसी भी कार्यदिवस में सम्बन्धित न्यायालय में स्वंय या अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर सकते है या ए.डी.आर. केन्द्र जिला न्यायालय परिसर रूद्रपुर में बने ड्राप बाॅक्स में अपना आवेदन जरिए अधिवक्ता के ड्राप करवाकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। उन्होने कहा कि जानकारी के लिये कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दूरभाष संख्या 05944 250682 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सड़क कनेक्टिविटी पर केंद्र–राज्य समन्वय, धामी–टम्टा की मुलाकात

2- जिला न्यायाधीश उधमसिंह नगर श्री पे्रम सिंह खिमाल ने माननीय उच्च न्यायालय के नोटिफिकेशन के परिपेक्ष में जिला न्यायालय मुख्यालय रूद्रपुर एवं बाह्य स्थित सिविल न्यायालय, काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर एवं सितारगंज के सभी न्यायालयों एवं कार्यालयों में कलैण्डर वर्ष-2022 में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा न्यूनीकरण पर सख्त सरकार, एक हफ्ते में विभागीय एक्शन प्लान।

 

उन्होने बताया कि 11 मार्च 2022 (शुक्रवार) को फाल्गुन शुक्ल नवमी (श्री दुर्गाष्टमी व्रत का पारण), 16 जुलाई 2022 (शनिवार) को हरेला व 27 अक्टूबर 2022 (बृहस्पतिवार) को भाईदूज का अवकाश रहेगा। उन्होने बताया कि उक्त तिथियों में जजशिप, जनपद के सभी न्यायालय एवं कार्यालय स्थानीय अवकाश घोषित होने के फलस्वरूप बन्द रहेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *