“मरणोपरांत पद्मभूषण” जनरल विपिन रावत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

आज रामनगर के आइरिश होटल में पूर्व सैनिको, सैन्य अधिकारीगण, नेचुरललिस्ट, आइरीश होटल स्टाफ़ और संभ्रात व्यक्तियों के द्वारा जनरल बिपिन रावत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जैसा की सारा देश जानता है की भारतीय सेना में उत्तराखंड का व उतरराखंडियो का योगदान बहुत ज्यादा है। आज भी हर घर से एक व्यक्ति अपनी सेवा अपनें तन व मन से देश को देता हुवा आया है और आज भी दे रहा है, इसी योगदान स्वरूप *उत्तराखंड का सेना मे योगदान* एक विचार गोष्ठी की गई। उत्तराखंड के वीर सैनिकों को भारत सरकार द्वारा 963 सेना पदको से पुरस्कृत किया जा चुका है। जिसमें 3 परमवीर चक्र एक महावीर चक्र और सैकड़ों लोगों को अशोक चक्र और सेना मेडल से नवाजा जा चुका है। जनरल विपिन रावत भी उत्तराखंड की सर जमीन से सेना में शामिल हुए थे, उन्होंने तीनो सेनाओं के जनरल बनकर देश की सेवा की और देश व उत्तराखंड के प्रथम CDS बने और देश की सेवा करते हुए अपने प्राणो को निछावर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

 

आज हमारे देश की कई रेजीमेंटो में उत्तराखंड के युवा अपनी सेवा दे रहे है, जो देश सेवा के लिए अपनें प्राणो की परवाह ना करते हुवे हस्ते – हस्ते अपनें को देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए न्योछावर कर देते है। गोष्ठी मे CDS जनरल बिपिन रावत की जीवनी उनके द्वारा किये गए सेना व देश के लिए सभी कार्यों पर चर्चाए हुई, गोष्ठी मे मुख्य सूबेदार मेजर भारत सिंह रावत (सेना पदक) व सेना नायक भुवन सिंह डंगवाल (सचिव पूर्व सैनिक कल्याण एवम उत्थान समिति रामनगर) रहे। जिन्होंने अपनें सेवा काल के दौरान हुए कई घटनाओ के बारे मे बताया, सेना की उपलब्धिया बताई, सैनिक का देश के प्रति लगाव व उसकी रक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारीया बताई।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में हफ्ता वसूली का सनसनीखेज आरोप, बाजार ठेकेदार से मांगे ₹10 हजार साप्ताहिक! जान से मारने की धमकी देने का भी दावा।

 

सेना मे नाम, नमक, निशान का महत्व समझाया, सबसे महत्वपूर्ण CDS जनरल विपिन रावत की महत्वता को सबसे सामने रखा व आज उनके जाने से हुई क्षतिपूर्ति पर अपनें विचार रखे। कार्यक्रम की अगुवाई, संजय छिमवाल, आइरीश के जी एम मैनेजर सौरभ भट्टचार्या व केडी करगेती ने की। कार्यक्रम मे अन्य विशेषयज्ञ मितेश्वर आनंद, इमरान खान, सुमानता घोष के साथ- साथ कई अन्य श्रोतागण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य के स्वागत में फोटो सेशन की धूम, जाम में जूझती रही रामनगर की जनता!

“मरणोपरांत पद्मभूषण” जनरल विपिन रावत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।