जनता को अब मिलेगी रोड के गड्डो से राहत।

सलीम अहमद शाहिल – संंवाददाता

 मालधन को रामनगर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसके नवीनीकरण की मांग को लेकर मालधन की जनता धरना प्रदर्शन करते हैं रही थी। आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दो करोड़ ब्यासी लाख रुपये की इस रोड का भूमि पूजन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के द्वारा किया गया हैं। अब मालधन की जनता को रोड के गड्डो से राहत मिलने जा रही हैं।आपके बता दे कि मालधन लगभग चालीस हजार की आवादी वाला क्षेत्र हैं। आम जनता को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए रामनगर की राह तय करनी होती है। रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण आम जनता को भारी मुसीबतो का सामना करना पड़ता हैं मालधन की जनता लम्बे समय से इस रोड के निर्माण के लिए आवाज उठा रही थी। आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ओर अचार संहिता लगने से कुछ घंटे पहले आखिर इस रोड का कार्य शुभारंभ करने के लिए भूमि पूजन हो ही गया। अब भाजपा कही ना कही इस रोड के निर्माण से चुनावी फायदा भी लेना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

जनता को अब मिलेगी रोड के गड्डो से राहत।

दीवान सिंह बिष्ट विधायक रामनगर ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि ये बहुत पुरानी मांग थी त्रिवेंद्र सिंह रावत जब मुख्यमंत्री थे उस समय ये घोषणा की गई थी। माननीय पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने हैं उनके द्वारा इसको स्वीकृत किया गया हैं। कल माननीय मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल में इसके शिलान्यास की घोषणा कर वाई थी। आज हमने इसका भूमि पूजन किया है