देहरादून के रायपुर पुलिस ने डिफेंस का फर्जी लेवल लगाकर शराब का अवैध धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।

देहरादून के रायपुर पुलिस ने डिफेंस का फर्जी लेवल लगाकर शराब का अवैध धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।

 

अमित नौटियाल  – संवाददाता

 

राजधानी देहरादून के रायपुर पुलिस ने डिफेंस का फर्जी लेवल लगाकर शराब का अवैध धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आर्मी के रिटायर जवान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार का जेल पहुंचा दिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 28 पेटी शराब बरामद की है। जिन पर डिफेंस का फर्जी लेवल लगा हुआ पकड़ा गया है। आरोपियों ने एकता एंक्लेव में किराए का घर लेकर शराब का अवैध गोदाम भी बनाया है। जहां छापेमारी करने पर पुलिस को सैकड़ो डिफेंस के फर्जी स्टीकर भी बरामद हुए हैं। मामले में अभी मुख्य रूप से दो आरोपी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

 

डिफेंस की शराब पहाड़ी इलाकों में आर्मी के रिटायर्ड जवानों को खास तौर पर बेची जाती थी। आरोपी चंडीगढ़ और अन्य राज्यों से सस्ते दामों में शराब लाकर बेचते हैं। पुलिस को शक है कि मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। मामले का खुलासा एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।

 

 

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार अश्वनी कुमार और रिटायर्ड आर्मी के जवान जितेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के अवैध गोदाम को सील कर दिया है। तस्करी में इस्तेमाल एक स्कूटी भी कब्जे में लेकर सीज की है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।