एक होटल से सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा, पुलिस ने 6 युवतियों और 2 युवकों को अपत्तिजनक सामानों के साथ हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

जोनपुर पुलिस ने एक होटल से सेक्स रैकेट का खुलासा किया. यह होटल शहर कोतवाली पुलिस से कुछ ही दूरी पर है. पुलिस ने 6 युवतियों और 2 युवकों को अपत्तिजनक सामानों के साथ हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की है। जौनपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम इलाके के एक होटल में शुक्रवार को सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने छापेमारी कर 6 युवतियों समेत 2 युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  छापेमारी से खनन गिरोह में भगदड़, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 मिनी लोडर जब्त।

 

 

सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि काफी दिनों से एक होटल में सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद वह शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में उसी होटल के करीब से गुजर रहे थे. यह होटल सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित सरायपोख्ता चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर है. उन्होंने सीओ सिटी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों के साथ औचक होटल में छापेमारी की. होटल की छापेमारी में पुलिस ने एक कमरे से 3 युवतियों को बरामद किया. साथ ही एक दूसरे कमरे में एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस ने इस होटल की छापेमारी में कुल 6 युवतियों और 2 युवकों को हिरासत में ले लिया. पुलिस को अन्य कमरों से आपत्तिजनक सामाग्री भी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले मिलावटखोरों पर सख्ती, मिष्ठान प्रतिष्ठानों में हड़कंप 7 मिठाइयों के सैंपल सील।

 

 

. इसके साथ ही होटल संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में होटल के मैनेजर ने बताया कि लड़कियां अपने पेट के लिए वेश्यावृत्ति का काम करती हैं. इसके अलावा होटल के मैनेजर ने किसी भी युवक और युवती का आधार कार्ड भी नहीं जमा कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी की सख्त अगुवाई में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 36 लाख की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार, ड्रग माफिया में मचा हड़कंप।

 

 

 

सिटी मजिस्ट्रेट बताया कि सभी लोगों को हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली पुलिस लाया गया. पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की. सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कुछ लोग इसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से जोड़ रहे हैं. जो कि सरासर गलत है. भाजपा कार्यालय महीनों से बंद पड़ा है. यहां भाजपा के कार्यालय के कमरों में धूल जमी हुई है.

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *