एक नर गुलदार का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप।

ख़बर शेयर करें -

एक नर गुलदार का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कालाढूंगी रेंज अंतर्गत गुलजारपुर में एक नर गुलदार का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप। गुलदार के शरीर में चोट का निशान है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुलदार की मौत किसी वाहन की चपेट में आने या अन्य किसी हादसे की वजह से होना माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री Narendra Modi का देहरादून दौरा, कॉरिडोर लोकार्पण, रोड शो में जनसैलाब, Pushkar Singh Dhami ने किया स्वागत।

 

शनिवार को गुलजारपुर के प्रधान ने वन विभाग के अफसरों को तुरई के एक खेत से सटे नर गुलदार का शव पड़ा होने की सूचना दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी मुकेश जोशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नर गुलदार की उम्र करीब चार साल मानी जा रही गुलदार के शरीर पर चोट का निशान है। उसके सभी अंग सुरक्षित मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में वन विभाग का एक्शन: अवैध खनन करते 2 डंपर मौके से पकड़े।

 

 

 

डीएफओ दिगंत नायक और एसडीओ किरन साह भी मौके पर पहुंचे उन्होने निरीक्षण कर जांच की उन्होने बता बताया कि नर गुलदार की उम्र लगभग चार साल है प्रथम दुष्ट मौत का होता आपसी संघर्ष या किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो जाना उन्होने बताया शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। गुलदार की मौत किन कारणों से हुई है। ये पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर सख्त तैयारी—मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश, सुरक्षा से स्वास्थ्य तक हर व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश।