सड़क हादसा : बोलेरो पिकअप अनियत्रिंत होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार दो महिलाओं की हूई मौत, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ख़बर शेयर करें -

सड़क हादसा : बोलेरो पिकअप अनियत्रिंत होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार दो महिलाओं की हूई मौत, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

भिकियासैंण तहसील के पटवारी क्षेत्र बाटूला के दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर खौ ढैय्या नामक स्थान पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरे खाई में जा गिरी। जिसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हैं। चालक कुंवर सिंह को सीएचसी भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कन्या पूजन के साथ CM धामी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

 

 

शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे तहसील भिकियासैंण के दल्मोड़ी-बघाड़ सड़क के खौ ढैय्या पर बोलेरो पिकअप यूके 04 सीए 4761अनियत्रिंत होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल कर तीन लोगों को सड़क तक पहुंचाया। उसके बाद 108 की मदद से सीएचसी लाया गया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा मास्टरस्ट्रोक! नई जल विद्युत परियोजनाओं को मिली हरी झंडी।

यहां चिकित्सकों ने यशोदा देवी उम्र 65 पत्नी कुंदन सिंह, मोहनी देवी उम्र 40 वर्षीय पत्नी कृपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक कुंवर सिंह उम्र 28 पुत्र लाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतक और घायल बघाण गांव के रहने वाले हैं।

 

 

वाहन में सवार चौथे व्यक्ति जोगा सिंह उम्र 45 वर्ष ने गाड़ी के गिरते ही छ्लांग लगा दी जो सुरक्षित है। सूचना मिलने पर एसडीएम गौरव पांडे, तहसीलदार निशा रानी, थानाध्यक्ष एमएम जोशी, चौकी प्रभारी जगत सिंह, कानूनगो हरिकिशन ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  “पहले सड़क पर दंगल, फिर चौकी में बवाल… अंत में हथकड़ी तैयार”

 

 

इस बीच लोगों ने बेहतर सुविधा नहीं होने तथा आक्सीजन प्लांट पर करोड़ों खर्च होने के बाद भी आक्सीजन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने हो हल्ला मचाया। विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने अस्पताल पहुंचकर प्रभावित परिजनों को ढांढस बंधाया तथा प्रशासन को पोस्टमार्टम यहीं कराने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *