केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान दो लोगों ने एक घोड़े को जबरन बीड़ी पिलाने की कोशिश की, इस पूरी घटना के दौरान घोड़ा छटपटाता नजर आया।

केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान दो लोगों ने एक घोड़े को जबरन बीड़ी पिलाने की कोशिश की, इस पूरी घटना के दौरान घोड़ा छटपटाता नजर आया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तराखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान दो लोगों ने एक घोड़े को जबरन बीड़ी पिलाने की कोशिश की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवकों ने घोड़े के मुंह को कसकर पकड़ा हुआ है और उसकी एक नाक पर अपना हाथ रखकर बंद कर दिया है। जबकि दूसरी नाक से बीड़ी पिलाने की कोशिश हो रही है। इस पूरी घटना के दौरान घोड़ा छटपटाता नजर आया। लेकिन युवकों ने अपनी इस करतूत को अंजाम देना जारी रखा।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान का है। वीडियो देखने वाले यूजर्स ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी पर जोर दिया है। यह घटना काफी चिंताजनक है, क्योंकि हजारों लोग केदारनाथ तक जाने के लिए घोड़ा बुक करते हैं। जबकि घोड़ों को उनके मालिक नशीली चीजें खिलाते और सूंघाते हैं। अब ऐसे में अगर लोग इस तरह के घोडों पर सवार होकर केदारनाथ की यात्रा करेंगे तो उनके साथ गंभीर हादसे भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

 

 

इस तरह की क्रूरता से घोड़ों का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई वीडियोज सामने आईं हैं, जिनमें पशुओं के साथ क्रूरता का दृश्य देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

 

 

 

केदारनाथ मंदिर जाने के रास्ते में कई मालिक अपने घोड़ों के साथ बुरा व्यवहार करते नजर आते हैं। उनका शोषण करते हैं, उनके साथ मारपीट करते हैं। मालिकों की इन सब करतूतों के चलते कई घोड़ों को अपनी जान तक गंवानी पड़ जाती है।