परिवहन विभाग ने चलाए अभियान में 52 वाहनों का चालान, 2 वाहन जब्त

ख़बर शेयर करें -

परिवहन विभाग ने चलाए अभियान में 52 वाहनों का चालान, 2 वाहन जब्त

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

परिवहन विभाग के द्वारा नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई आज भी जारी रही जिसमें 52 वाहनों के चालान कर दो भार वाहनो को सीज किया । नियम विरुद्ध वाहन संचालन एवं दुर्घटनाओं को रोकने की दृष्टिगत आज परिवहन विभाग के द्वारा हल्द्वानी .भीमताल अल्मोड़ा , हल्द्वानी कालाढूंगी रामनगर मार्ग , रामनगर मोहान भिकियासैंण मार्ग परिवहन अधिकारियो द्वारा वाहन चेकिंग का कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गैस एजेंसियों से सीधे सिलेंडर वितरण पर रोक, केवल होम डिलीवरी से मिलेगी गैस — एसएसपी की जनता से अपील।

 

 

 

आज परमिट व पंजीयन शर्तों के विरुद्ध, भार-वाहन में सवारी ढोना, क्षमता से अधिक सवारी का परिवहन, सीटबेल्ट , हेलमेट , कर, डीएल आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई। चैंकिंग अभियान में एआरटीओ  जितेंद्र , परिवहन कर अधिकारी अशोक डिमरी और  जगदीश चंद्र के साथ साथ सहायक उप निरीक्षक नंदन रावत  चंदन सत्याल  गिरीश कांडपाल , अरविन्द हयाकी अनिल कार्की आदि सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज, इसके साथ पति व अन्य लोगों पर भी हुई FIR* *SSP नैनीताल मंजुनाथ का सख्त सन्देश सार्वजनिक स्थान पर गुंडागर्दी, हुड़दंग और हमला कतई बर्दाश्त नहीं*