रामनगर में राज्य आंदोलनकारियों की अद्यतन सूची का आदेश: प्राथमिकता से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश।

रामनगर में राज्य आंदोलनकारियों की अद्यतन सूची का आदेश: प्राथमिकता से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने रामनगर क्षेत्र में राज्य आंदोलनकारियों की अद्यतन सूची और शिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि कई कर्मचारियों को रामनगर क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों की सही जानकारी नहीं है और कार्यालय में इस संदर्भ में अद्यतन पंजिका का अभाव है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का एक्शन—छात्रसंघ चुनाव से पहले अपराधियों पर शिकंजा, कॉलेज के आसपास हार्डकोर अपराधी और अराजक तत्वों पर धरातल और सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र, ITI गैंग के देवेंद्र बिष्ट के बाद धानमिल गैंग का शिवम बिष्ट भी हिरासत में।

 

 

आदेश के अनुसार, सभी संबंधित कर्मचारियों और फील्ड स्टाफ को रामनगर क्षेत्र में वर्तमान राज्य आंदोलनकारियों की स्पष्ट और अद्यतन सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, राज्य आंदोलनकारियों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की बात भी कही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मैरिज हॉल में चोरी का बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये बरामद।

 

 

 

 

उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि रामनगर तहसील और नगरपालिका परिसर में राज्य आंदोलनकारियों की सूची का एक बोर्ड लगाया जाए ताकि सभी के लिए यह जानकारी सुलभ हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में बड़ी वारदात की थी तैयारी, नैनीताल पुलिस ने पहले ही बिगाड़ दिया गैंग का खेल।

 

 

 

आदेश में कहा गया कि राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण न करना अत्यंत खेदजनक है। इसी के मद्देनजर तहसील और नगरपालिका परिसर में इनके नामों का विवरण प्रकाशित करना सुनिश्चित किया जाए।