गोकशी करने वाले गिरोह पर पुलिस का बड़ा वार, दो गैंगस्टर गिरफ्तार।

गोकशी करने वाले गिरोह पर पुलिस का बड़ा वार, दो गैंगस्टर गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गिरोह बनाकर अपराध करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपी लंबे समय से गोकशी जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मंडलायुक्त दीपक रावत और DM ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने की अपील।

मंगलौर क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलौर पुलिस ने ग्राम कुमराड़ी निवासी दो आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी गोकशी के कई मामलों में नामजद रह चुके हैं और लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

एसएसपी के निर्देश पर भगवान महर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू उर्फ रहमान तथा अनीस निवासी ग्राम कुमराड़ी, मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।