पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर पति की रॉड से पीट पीटकर कर दी हत्या। 

ख़बर शेयर करें -

पत्नी ने अपने पिता के साथ मिलकर पति की रॉड से पीट – पीटकर कर दी हत्या।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

बिहार के गया में दामाद की हत्या कर दी गई,  इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर और पत्नी सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  ससुराल वालों ने पहले हाथ पैर तोड़ दिए फिर रॉड से पीट पीटकर हत्या कर दी।

 

 

गया: बिहार के गया में हत्या का मामला सामने आया है, ससुराल वालों ने घर में घुसकर दामाद की हत्या कर दी।  घटना जिले के बोधगया थाना क्षेत्र सूर्यपुरा गांव की है। मृतक की पहचान रामकिशुन यादव के 27 वर्षीय पुत्र विनोद यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ससुर, मृतक की पत्नी सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान युवक दबोचा, 12 बोर के कारतूस के साथ गिरफ्तार।

 

 

 

आरोपी ससुर और पत्नी गिरफ्तार, घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, इसी बात को लेकर ससुराल वालों ने पहले तो मारपीट कर विनोद का दोनों हाथ पैर तोड़ दिया, इसके बाद रॉड से पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने भी ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की दो दर्दनाक घटनाएँ — SSP ने संभाला मोर्चा* *💔दोहरे हत्याकांड और गुलदार हमले पर SSP नैनीताल पहुंचे पीड़ितों के बीच, दिया न्याय का आश्वासन*

 

 

 

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक का ससुराल बोधगया थाना के पचहट्टी गांव है। किसी कारण दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा था।  इसी विवाद को लेकर विनोद की हत्या कर दी गई।  घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. बोधगया थाना के सब इंस्पेक्टर केसी आनंद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों का फर्द बयान ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौत का खेल खत्म – 6 घंटे में SSP NAINITAL मंजुनाथ ने खोली दोहरे हत्याकांड की परतें* *नशे में धुत दरिंदों ने युवक-युवती की बेरहमी से हत्या को दिया था अंजाम, हल्द्वानी पुलिस ने 04 आरोपियों को ताबड़तोड़ कार्यवाही में पकड़ा* *SSP डॉ0 मंजुनाथ का सख्त संदेश – “समाज में ऐसे अपराधियों की कोई जगह नहीं।”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *