महिला ने अपने दामाद के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, पुलिस ने महिला और उसके दामाद को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

छत्तीसगढ़- के जांजगीर-चांपा में एक महिला ने अपने दामाद के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया और थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने शव बरामद करने के साथ ही मामले का खुलासा कर दिया है।

 

पति के अवैध संबंधों के शक के चलते मारपीट करने पर महिला ने साजिश रची थी। पुलिस ने महिला और उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जीएसटी छापे पर उठे सवाल — ट्रांसपोर्टर ने लगाया “व्यक्तिगत स्वार्थ” में कार्रवाई का आरोप।

 

 

जानकारी के मुताबिक, वार्ड-4 निवासी जितेंद्र कश्यप ने 14 अप्रैल को अपने पिता संतोष कश्यप की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जितेंद्र ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता 13 अप्रैल की रात करीब आठ बजे से लापता है। पुलिस ने जांच शुरू की तो इस बीच नवागढ़ की मुख्य नहर में एक शव बरामद होने का पता चला। उसकी शिनाख्त जितेंद्र ने अपने पिता संतोष के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि संतोष की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ SOTF की बड़ी कार्रवाई — काशीपुर में नशे के कारोबार पर शिकंजा।

 

 

पुलिस को पता चला कि आए दिन संतोष का अपनी पत्नी रत्ना से झगड़ा होता था। पुलिस ने रत्ना से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। रत्ना ने बताया कि संतोष उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसके चलते अक्सर मारपीट करता। 13 अप्रैल की रात भी वह शराब के नशे में आया और मारपीट की। तंग आकर रत्ना ने अपने दामाद रामेश्वर को बुलाया। इसके बाद दोनों ने सो रहे संतोष का साड़ी से गला घोंट दिया। इसके बाद दामाद रामेश्वर के साथ बाइक से संतोष के शव को लेकर नहरिया बाबा मंदिर के पास पहुंची और बहते हुए पानी में फेंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *