हाईटेक सोसायटी में रहने वाली महिला ने गार्ड के साथ की हाथापाई और भद्दी-भद्दी दे रही है गालियां।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक 

नोएडा. ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी का मामला अभी थमा नहीं कि अब एक ‘गालीबाज’ महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की जेपी सोसायटी का है। दरअसल, वायरल वीडियो में नोएडा की हाईटेक सोसायटी में रहने वाली महिला एक गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देती दिखाई दे रही है। वहीं इस दौरान वह गार्ड के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की भी करती नजर आ रही है, जबकि वहां मौजूद दूसरे गार्ड उसे ऐसा नहीं करने की बात कहते नजर आ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रिसॉर्ट और होमस्टे की आड़ में निर्माण? आयुक्त ने मांगी पूरी रिपोर्ट।

 

बताया जा रहा है कि गार्ड ने गेट खोलने में देरी की तो कथित तौर पर नशे में धुत महिला ने गाली-गलौच शुरू कर दी। जिसका वीडियो किसी ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर नोएडा पुलिस से कार्रवाई की मांग की।  उधर, संज्ञान में आने पर पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। थाना सेक्टर-126 प्रभारी का कहना है कि मामले को लेकर पीड़ित गार्ड की शिकायत पर केस दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता को शर्मसार करने वाली चोरी का खुलासा, दुर्घटना के बाद मोबाइल और सोने की अंगूठी उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार।

 

इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि 5 अगस्त को श्रीकांत त्यागी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह महिला से गाली-गलौज करता नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। हालांकि कुछ दिनों बाद उसे मेरठ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *