हल्द्वानी: भीषण सड़क हादसे में युवती की मौत, एक गंभीर घायल।

हल्द्वानी: भीषण सड़क हादसे में युवती की मौत, एक गंभीर घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बिहारी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 9:45 बजे हुई, जब रोडवेज बस (UK 07 PA 5115) और स्कूटी (UK 04T 3323) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि पर सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।

स्कूटी पर सवार भावना जोशी (निवासी मानपुर पश्चिम) और आंचल सिंह (निवासी देवलचौड़ खाम) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। वहीं, आंचल सिंह का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों में एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन का दौर, सीएम धामी ने बनाई भविष्य की राह।

पुलिस ने बस और स्कूटी को कब्जे में लेकर चौकी में सुरक्षित रख लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि कोतवाल राजेश यादव ने की है।

शनिवार को भी हुआ था बड़ा हादसा

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद, एसएसपी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश।

इसके पहले शनिवार देर शाम भी रामपुर रोड पर एक और बड़ा हादसा हुआ था। देवलचौड़ से पंचायतघर की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते समय सामने से टक्कर मार दी। हादसे में सोनिया त्यागी, आशु त्यागी और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं।