भीमताल झील में मिली अज्ञात युवती की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

भीमताल झील में मिली अज्ञात युवती की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

भीमताल झील में मिली अज्ञात युवती की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

भीमताल (नैनीताल),  शुक्रवार सुबह भीमताल क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब झील में एक अज्ञात युवती का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। यह घटना डाट क्षेत्र की है, जहां स्थानीय लोगों ने शव को झील में देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री

मुख्य तथ्य:

  • घटना स्थल: डाट क्षेत्र, भीमताल

  • शव: अज्ञात युवती

  • सूचना देने वाले: स्थानीय निवासी

  • कार्रवाई: शव को बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी

  • पहचान: अभी तक नहीं हो सकी

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा राज्य संपत्ति विभाग, आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस।

सीओ प्रमोद कुमार साह ने बताया कि युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास के थानों, गुमशुदगी की रिपोर्ट और स्थानीय लोगों से जानकारी एकत्र कर रही है। साथ ही, मृत्यु के कारणों की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या है या किसी अपराध से जुड़ा हुआ।

kj
tara