सभासद भुवन सिंह डंगवाल आदि द्वारा नगर पालिका द्वारा संचालित महिला समूह *मां शारदा समूह* (विपिन विहार) में डोसा किचन की करी शुरुवात।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

महिलाओ हेतु लंबे समय से कार्य करते हुए, महिला समूह व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए, वार्ड नंबर 1, नगर पालिका रामनगर के युवा सभासद भुवन सिंह डंगवाल व बीजेपी नगर अध्यक्ष भावना भट्ट द्वारा नगर पालिका द्वारा संचालित महिला समूह *मां शारदा समूह* (विपिन विहार)डोसा किचन की शुरुवात कराई गयी।कार्यक्रम मे शहर के विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट जी द्वारा अपनी उपस्थिति दी गयी, उन्होने महिलाओ को शुभकामनायें भी प्रेषित की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं को अधिकारों और सशक्तिकरण का संदेश।

 

 

 

कार्यक्रम मे सभासद द्वारा सभी महिला समूह से अपील की गई की महिला कार्य हेतु आगे आये, महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने हेतु व स्वयं को सक्षम बनाने हेतु सभी को अपने कार्य पर लगातार ध्यान देना होगा, जिससे समाज कल्याण, नगरपालिका व हमारे द्वारा सभी महिलाओं को उनके कार्य हेतु मदद की जा सके और उन्हें आगे लाया जा सके, कार्य करने हेतु महिला समूह के लिए नगरपालिका से लोन सुविधा भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने किया कोटी डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास

 

 

कार्य की शुरुआत करते समय समूह की महिलाए श्रीमती सुमन बुधोड़ी, राधा जोशी, मिना मेहरा व गीता गोस्वामी मौजूद थी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *