न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की के चस्पा किये नोटिस।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर में बीते एक माह पूर्व कुंडेश्वरी क्षेत्र के स्टोन क्रेशर स्वामी महल सिंह की हत्या के मुख्य साजिशकर्ताओं के विरूद्ध न्यायालय द्वारा 82-83 की कार्रवाई करने के आदेशों के अनुपालन में आज भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारियों ने उनके निवास पर कुर्की वारंट चस्पा किया। आज एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह तथा सीओ वंदना वर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ न्यायालय के आदेश पर दोनों अभियुक्तों के घर पहुँचकर और गांव में ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए उनके घर पर अदालत द्वारा जारी आदेश चस्पा किये।

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"

 

 

अदालत ने दोनों अभियुक्तों को 23 दिसंबर तक हाजिर होने के आदेश दिए हैं। एएसपी ने बताया कि महल सिंह हत्याकांड के शूटर व अन्य साजिशकर्ताओं को पुलिस पहले ही उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है लेकिन मुख्य साजिशकर्ता हरजीत सिंह काला तथा उसका पुत्र तनवीर निवासी गुलज़ारपुर फरार चल रहे हैं। इस संबंध में न्यायालय ने दोनों फरार अभियुक्तों के खिलाफ 82-83 के नोटिस जारी किये।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

 

 

 

पुलिस टीम ने मुनादी कराते हुए कहा कि यदि यह लोग इस अवधि में पेश नहीं होते हैं तो उनकी चल अचल संपत्ति की कुर्क की कार्रवाई की जाएगी। एसपी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि इन दोनों की मदद करने वालों के विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।