“सांसद अजय भट्ट की अद्भुत पहल: हनुमान धाम से जगन्नाथ पुरी तक मोटर मार्ग के डामरीकरण में जिलाधिकारी से सहयोग की अपील”

ख़बर शेयर करें -

“सांसद अजय भट्ट की अद्भुत पहल: हनुमान धाम से जगन्नाथ पुरी तक मोटर मार्ग के डामरीकरण में जिलाधिकारी से सहयोग की अपील”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने रामनगर छोइ स्थित हनुमान धाम से जगन्नाथ पुरी छोई मोटर मार्ग 500 मीटर के डामरीकरण खनन न्यास से किए जाने को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

 

केंद्रीय मंत्री  भट्ट ने अवगत कराया है कि  हनुमान धाम, धार्मिक एवं आस्था का केन्द्र है, जहां पर अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना हेतु आते-जाते रहते है। वर्तमान में अयोध्या धाम प्राणप्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री हनुमान धाम में तीन दिवसीय महोत्सव 20, 21 एवं 22 जनवरी, 2024 को किया जा रहा है,

यह भी पढ़ें 👉  नशे की खेप लेकर घूम रहे थे तस्कर, चेकिंग में खुला राज, अल्टो कार से चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार।

 

 

जिसमें हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन होने की संभावना है। लिहाजा जनहित को मद्देनजर रखते हुए उपरोक्त मोटर मार्ग का निर्माण “खनन न्यास मद” से करना सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।