शहर की गल्ला मंडी में मिला युवक का शव मौके पर पहुंची। पुलिस।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय  – सह सम्पादक

रुद्रपुर – शहर की गल्ला मंडी में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।शव देखकर इस के लोगों का हुजूम लगा गया। वही इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया। हमारे संवाददाता भी इस मामले की सूचना पर मौके पर पहुंचे। वही लोगों ने बताया कि मृतक युवक का नाम सोनू हैं।जो लम्बे समय से बीमार चल रहा था। वही बताया जा रहा है कि मृतक कहीं बाहर का रहने वाला है। वही पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना पर मंथन, मुख्यमंत्री धामी ने दिए सकारात्मक संकेत।

 

पुलिस सूत्रों ने बताया गल्ला मंडी के पास खाली पड़े एक मैदान में एक युवक का कैटर की बाड़ी में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर देखा की कैंटर की अगली बाड़ी में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का नाम सोनू है,जो मूल रूप से बरेली जिले के थाना बहेड़ी का रहने वाला।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की प्राकृतिक खेती नीति को मिली नई मजबूती, नाबार्ड समर्थित जैव नियंत्रण इकाई से नैनीताल के किसानों को मिलेगा लाभ।

 

बताया जा रहा है कि मृतक सोनू नशे का आदी था, और क्षय रोग से पीड़ित था। वह करीब पिछले 15 दिनों इस मैदान में पडा हुआ था। जिसकी बीती रात मौत हो गई। वही यह बात भी सामने आई है मृतक किसी हीरो नामक व्यक्ति के साथ उसके घर पर रहता था। लेकिन बीमार होने के बाद उसे बाहर निकाल दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी की कड़ी कार्यवाही से झपट्टा मारों का खेल खत्म* *SOG- मुखानी पुलिस ने 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया*

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *