चोरी और अपराध हो रहे हैं खुलेआम पुलिस बनी मूकदर्शक।

 शादाब हुसैन – सवांददाता

थाना ट्रांजिट कैंम्पक्षेत्र के अंतर्गत चौकी आवास विकास में खुलेआम चोरी और मारपीट की घटनाएं आम होती जा रही हैं बात करें तो आज धोबी घाट मैं सरेआम एक स्कूटी सवार युवक को दो युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया दूसरा मामला महेज चौकी आवास विकास के 100 मीटर दूरी का है जहां पर गोल्डन एजेंसी नाम की क्राकरी की दुकान है वहां पर रखा समान को एक चोर ने लगभग एक दर्जन कुकर को चोरी कर ले जा रहा था मौके पर गोल्डन एजेंसी के मालिक ने उसे रंगो हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

 

 

और मारते हुए चौकी आवास विकास ले गया सवाल उठता है कि जिस तरीके से दिनदहाड़े चोरी की वारदात को चोर अंजाम दे रहे हैं और रुद्रपुर जिला मुख्यालय के अंदर खुलेआम रास्ता चलते लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया जा रहा है यह अपने आप में खुलेआम कानून व्यवस्था की बड़े-बड़े दावे की पोल खुलती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

 

एक तरफ जिले के पुलिस कप्तान कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की बात करते हैं और दूसरी तरफ सरेआम पब्लिक के आदमी को पीट कर जाना और दीनदयाल चोरी होना यह कहीं से भी बात हजम नहीं होती है रुद्रपुर मुख्यालय का अब राम ही मालिक है