जाम लगाने वालों की अब खैर नहीं! नैनीताल में प्रशासन की संयुक्त टीम ने काटे 85 चालान।

जाम लगाने वालों की अब खैर नहीं! नैनीताल में प्रशासन की संयुक्त टीम ने काटे 85 चालान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े 85 वाहनों के चालान किए।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

 

 

 

यह अभियान तल्लीताल से हनुमानगढ़ी के मध्य चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य लगातार लगने वाले जाम से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को राहत दिलाना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के गौरव और संस्कृति का भव्य उत्सव, नैनीताल में पहाड़ी व्यंजनों ने जीता लोगों का दिल।

 

 

उप जिलाधिकारी नवाज़िश खलिक ने बताया कि सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित होता है। इसे रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुखद बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 13 खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम, पदकों का लक्ष्य लेकर UAE रवाना।

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।