दुखद : 9 साल के बच्चे को बचाने के लिए मां ने कुएं में लगाई छलांग, एक बेटा और बेटी भी पीछे-पीछे कूदे, कुएं में गिरने से चारों की मौत

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

उदयपुर – 9 साल के बच्चे को बचाने के लिए मां ने कुएं में छलांग लगा दी। मां को कूदता देख 6 साल का बेटा और 3 साल की बेटी भी कुएं में कूद गई। कुएं में गिरने से चारों की मौत हो गई। घटना उदयपुर के नया थाना क्षेत्र के बछार गांव में मंगलवार दोपहर को हुई। नाई थानाधिकारी श्यामसिंह रत्नू ने बताया कि 9 वर्षीय बेटे अजय को बचाने के क्रम में उसकी मां नवली बाई (30), पत्नी दिताराम गमेती व मयंक-चंचल कुएं में कूद गए. कुएं में 8 फीट पानी होने से चारों की डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

सूचना पर पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया। मृतका का पति दीता मजदूरी करता है और घटना के समय घर पर नहीं था। सूचना पर दीता घर पहुंची तो पत्नी व तीनों बच्चों को मृत देखकर बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

 

हादसे की सूचना पर विधायक फूलसिंह मीणा, कांग्रेस नेता विवेक कटारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विधायक मीणा ने कलेक्टर ताराचंद मीणा से बात की है। परिवार को दुर्घटना बीमा योजना व अन्य योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता देने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

फिलहाल पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।

kj
tara