“प्रकृति के साथ मिलकर: WRC कनिया के महिला समूह ने आँवले से निर्मित स्वादिष्ट पदार्थों के साथ मनाया बसंतोत्सव”

ख़बर शेयर करें -

“प्रकृति के साथ मिलकर: WRC कनिया के महिला समूह ने आँवले से निर्मित स्वादिष्ट पदार्थों के साथ मनाया बसंतोत्सव”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

विख्यात पर्यावरणविद व हेस्को संस्था के संस्थापक पद्मभूषण डॉ० अनिल जोशी के देशव्यापी आह्वान पर आज WRC कनिया के महिला समूह के द्वारा बसंतोत्सव को प्रकृति नमन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की सदस्याओं द्वारा आँवले से निर्मित अनेक स्वादिष्ट पदार्थ जैसे आँवला लड्डू, कैंडी, चटनी व अन्य पकवान तैयार किये गए जिन्हें कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों द्वारा खूब सराहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

हेस्को के तत्वावधान में डब्ल्यू०आर०सी० कनिया महिला उद्यमिता की दिशा में नींव का पत्थर साबित हुआ है जिसके द्वारा निर्मित उत्पाद स्थानीय लोगों के साथ साथ रामनगर के अनेक रिसॉर्ट्स व संस्थानों में इस्तेमाल किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कम मतदान वाले बूथ प्रशासन के रडार पर, एसडीएम के निर्देश पर लगे SIR विशेष शिविर।

 

 

कार्यक्रम में शामिल अतिथियों में ताज रिसोर्ट के जी०एम० अजय शर्मा, अश्विन, अनंतम रिसोर्ट के जी०एम० मनोज बचकेती, तत्वा ग्रुप के पदाधिकारी, सह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पुष्कर सिंह भंडारी, समाजसेवी गणेश रावत व आनन्द कड़ाकोटी आदि उपिस्थत रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा