“नैनीताल में ट्रैफिक सुधार: संवाद और कार्रवाई की दिशा”

ख़बर शेयर करें -

“नैनीताल में ट्रैफिक सुधार: संवाद और कार्रवाई की दिशा”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

जनपद अंतर्गत नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में गतिमान जनहित याचिका मैं दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, सड़क व चौराहों के चौड़ीकरण करने के साथ ही प्रवर्तन कार्यवाही की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर समीक्षा की ।

यह भी पढ़ें 👉  टेंडर निरस्त कर चहेतों को दिए ठेके? रामनगर पालिका पर करोड़ों की बंदरबांट का आरोप।

 

 

पर्यटकों को जाम की असुविधा से निजात दिलाने और ट्रैफिक व्यवस्था के सुधारीकरण के लिए विगत दिनों माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में ट्रैफिक रूट डाइवर्जन प्लान का ट्रायल किया गया है। जिसके ट्रायल के फीडबैक एवम् व्यावहारिकता के विषय में विचार विमर्श किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता को शर्मसार करने वाली चोरी का खुलासा, दुर्घटना के बाद मोबाइल और सोने की अंगूठी उड़ाने वाले दो शातिर गिरफ्तार।

 

 

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, नगर पालिका परिषद, नगर निगम आदि विभागीय अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारीकरण के संबंध में किए जा रहे प्रयासों पर अपनी-अपने रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ ही एसपी हरवंश सिंह को दिनांक 28 मार्च 2024 की शाम तक ट्रायल ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान के संबंध में अपनी-अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कम मतदान वाले बूथ प्रशासन के रडार पर, एसडीएम के निर्देश पर लगे SIR विशेष शिविर।

 

 

 

इस अवसर पर बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी विशाल मिश्रा, ईई पीडब्ल्यूडी, एसडीएम परितोष वर्मा, ईई पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड, प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय नैनीताल, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी, अधिशासी अधिकारी द्वितीय नगर निगम हल्द्वानी, सहित आदि अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।