त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न।

उधम सिंह राठौर –प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी, 19 जुलाई 2025।
जनपद नैनीताल में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार में सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों (प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ) को सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने कहा कि “हर निर्वाचन एक नया अनुभव होता है, जिसे आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित किया जाना आवश्यक है।” उन्होंने सभी कार्मिकों से निर्वाचन प्रक्रिया का गहन अध्ययन कर प्रशिक्षण सत्र के दौरान अपनी शंकाओं का समाधान करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

डीवीओ ने स्पष्ट किया कि मतदान के दिन बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी कार्मिक शालीनता एवं विनम्रता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदान गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके प्रति सभी अधिकारी सजग रहें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

उन्होंने बताया कि मतदान दिवस पर मतदान केन्द्र के 100 मीटर दायरे में धारा 144 लागू रहेगी तथा लाउडस्पीकर के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मतदान दल पूर्व निर्धारित रूट प्लान के अनुरूप ही अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया कि मतदाता की पहचान सुनिश्चित करने के उपरांत बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाई जाएगी तथा मतपत्र को मोड़ने की प्रक्रिया मतदान अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय की जिम्मेदारी होगी। साथ ही मतपेटी को खोलने व सील करने की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लिफ्ट देने के बहाने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के टॉप्स लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों की सभी शंकाओं का समाधान भी किया गया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, प्रभारी मास्टर ट्रेनर एच.बी. चंद, नोडल मतपेटी प्रभारी राजेन्द्र पांडे, सहित बड़ी संख्या में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

kj
tara