विजय दिवस के अवसर पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को दी गयी श्रद्धान्जलि।

ख़बर शेयर करें -

विजय दिवस के अवसर पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को दी गयी श्रद्धान्जलि।

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

आज दिनांक- 16 दिसंबर 2023 को जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा स्थानीय जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस लाइन परिसर में विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शहीदों को पुष्प चक्र व श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजयी हुए वीर सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के नेतृत्व में भारत ने लिखी विकास की नई गाथा : भावना मेहरा।

 

विजय दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया। शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तीन घंटे तक वाटर हॉल के पास डटी रही बाघिन, गार्जिया जोन में पर्यटकों को मिले रोमांचक दीदार।

 

 

विजय दिवस के उपलक्ष में स्कूल के छात्र-छात्राओं की निबंध एवं चित्रकला,खेल प्रतियोगिता आयोजित करायी।निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता तथा रेस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*