रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर वसीम खान सहित दो आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर वसीम खान सहित दो आरोपी गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। थाना रामनगर पुलिस ने अलग-अलग अभियोगों में वांछित/नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर 2025 की रात बम्बाघेर निवासी वादी कुलदीप माहेश्वरी ने आरोप लगाया था कि पड़ोस की दुकान पर गैंगस्टर वसीम खान खुलेआम सट्टा खिला रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वसीम खान ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर उन्हें जबरन घर के भीतर ले जाकर अवैध तमंचे की बट से हमला कर दिया, गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही उनका मोबाइल तोड़कर 2300 रुपये की नकदी लूट ली। इस मामले में थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 340/25 पंजीकृत की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Narendra Modi ने अजमेर से शुरू किया देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान, पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से किया सहभाग।

इसके अलावा, 16 सितंबर को उपनिरीक्षक जोगा सिंह ने सट्टे की खाएबाड़ी करते हुए दो आरोपियों को 6900 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे वसीम खान के लिए सट्टा खिलाते हैं। इस आधार पर एफआईआर संख्या 346/25 धारा ¾ जुआ अधिनियम में दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता के निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश और क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत आरोपी राहुल टम्टा पुत्र रमेश चंद्र निवासी बम्बाघेर, रामनगर को कोसी बैराज के पास से और गैंगस्टर वसीम खान पुत्र पुत्तन खान को जुआ अधिनियम के मामले में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में गूंजी पारंपरिक होली, मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाया उत्साह

दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें जुआ अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम

  • उ0नि0 जोगा सिंह

  • उ0नि0 सुरभि राणा

  • कानि0 बिजेंद्र गौतम

  • कानि0 संजय सिंह