ढाई क्विंटल प्रतिबंधित गौमांस बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार।

ढाई क्विंटल प्रतिबंधित गौमांस बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

ढाई क्विंटल प्रतिबंधित गौमांस बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

काशीपुर,  बकरीद से पहले काशीपुर में गौमांस की बड़ी खेप पकड़कर गौ संरक्षण स्क्वायड ने तस्करों की साजिश को नाकाम कर दिया। आईटीआई थाना क्षेत्र के जसपुर खुर्द स्थित पाकीजा कॉलोनी में छापेमारी के दौरान गौ संरक्षण स्क्वायड टीम ने ढाई क्विंटल प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया और मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की Delhi बैठक से खुला विकास का रास्ता, 1700 करोड़ की स्वीकृति

कुमाऊं स्थित गौ संरक्षण स्क्वायड को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि बकरीद के मद्देनज़र भारी मात्रा में प्रतिबंधित गौमांस तस्करी कर लाया गया है। इस पर तड़के कार्रवाई करते हुए टीम ने सरफराज नामक व्यक्ति के घर में छापा मारा। मौके पर मौजूद मतीन, अकबर अली, शोएब (सभी निवासी मोहल्ला कुरेशियान, ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) तथा सरफराज को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निवारण दिवस पर रामनगर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

गिरफ्तार आरोपियों को आईटीआई थाने लाकर कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। भारी मात्रा में गौमांस की बरामदगी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन सतर्क हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्ति अभियान में नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, 896 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

इस दौरान बलदेव धाम फाउंडेशन के प्रमुख अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौ संरक्षण स्क्वायड टीम को सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया।