पिकनिक मनाने गए आठ में से दो छात्र हसदेव नदी मे डूब गए थे, जिसमें एक छात्र का शव बरामद दूसरे की तलाश जारी।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी चीचौली गांव मे पिकनिक मनाने गए आठ में से दो छात्र हसदेव नदी के बहाव मे फंस गए और देखते ही देखते पानी मे डूब गए थे। दोनों युवकों को बचाने के लिए साथियों ने प्रयास किया लेकिन दोनों छात्रों को नदी से नहीं निकाल पाए। जांजगीर चांपा जिला के बलौदा थाना क्षेत्र में मंगलवार को हसदेव नदी में पिकनिक मनाने के दौरान बहे दो छात्रों में से एक का शव 26 घंटे बाद बरामद हो गया है। दूसरे की तलाश हालांकि अभी भी जारी है। मंगलवार को आठ छात्र पिकनिक मनाने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता के निर्देश

 

 

बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी चीचौली गांव मे पिकनिक मनाने गए आठ में से दो छात्र हसदेव नदी के बहाव मे फंस गए और देखते ही देखते पानी मे डूब गए थे। दोनों युवकों को बचाने के लिए साथियों ने प्रयास किया लेकिन दोनों छात्रों को नदी से नहीं निकाल पाए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में प्लास्टिक पर सख्ती, 6 कुंतल पॉलिथीन जब्त, 1 लाख का चालान

 

 

घटना की जानकारी बलौदा पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद नगर सेंना के जवान और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और लगभग 26 घंटों की तलाशी के बाद एक छात्र प्रांजल देवांगन का शव बरामद हुआ। जबकि दूसरे छात्र दिव्यांशु कटाक्कर की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *