कार सवार दो बदमाशों ने पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मारकर किया घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

राजेस्थान – कोटा  बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. रानपुर क्षेत्र में मंगलवार को कार सवार दो बदमाशों ने पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कराई. पुलिस की नाकाबंदी देख आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में एक बार फिर फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों की गोलीबारी में दो पुलिस वाले घायल हुए हैं. पुलिस उपाधीक्षक हर्ष राज खरेड़ा ने बताया कि रानपुर गांव निवासी रामचंद्र गुर्जर मां के साथ दुकान से बाहर खड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  ADG की सख्त फटकार के बाद एक्शन मोड में नैनीताल पुलिस—साइबर क्राइम हॉटस्पॉट पर बड़ा प्रहार* *जनपद में एक ही रात में 43 मुकदमे दर्ज, अब तक 49 अभियोग पंजीकृत, ADG डॉ. वी. मुरुगेशन की नाराजगी के बाद IG कुमाऊँ के निर्देशों पर तेज हुई कार्यवाही।

 

 

 

स्कॉर्पियो गाड़ी में आए दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी. गोली रामचंद्र गुर्जर के पैर में लगी. फायरिंग कर बदमाश मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि रानपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क और रामचंद्र में रंजिश चल रही थी. घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है. गनीमत रही कि फायरिंग में रामचंद्र गुर्जर बाल-बाल बच गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. आरोपी वारदात को अंजाम देकर हाईवे की तरफ चले गए. पुलिस घटना की सूचना पाकर आरोपियों की घेराबंदी में लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

 

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां जिनेंद्र कुमार जैन ने बताया कि बदमाशों को पकड़ लिया गया है. बदमाशों की गोली से पुलिस के दो जवान राहुल और विजय घायल हुए हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक जवान के हाथ और एक के जांघ में गोली लगी है. एसएचओ राम स्वरूप मीणा को आंख के पास चोट लगी है. पुलिस के आला अधिकारियों ने जवानों से मुलाकात कर हालचाल जाना. आरोपी कोटा में फायरिंग कर बारां के मांगरोल की तरफ भाग गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

बारां पुलिस को सूचना मिल गई थी कि कोटा में बदमाश गोलियां चलाकर भागे हैं. बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी थी. पुलिस की नाकाबंदी देख आरोपियों ने स्कॉरपियो तेज गति से दौडाया. बैरिकेडिंग तोड़ते हुए फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में बदमाशों की स्कॉरपियो का एक टायर पंचर हो गया. बदमाश पंचर गाड़ी को दौडाते रहे. आखिरकार कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया.