ऊधम सिंह नगर पुलिस का ऑपरेशन स्माइल अभियान: गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और जागरूकता कार्यक्रम।

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर पुलिस का ऑपरेशन स्माइल अभियान: गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और जागरूकता कार्यक्रम।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय के आदेशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं प्रचार- प्रसार हेतु प्रदेश भर में दिनांक 01.05.2024 से दिनांक 30.06.2024 तक दो माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले रामनगर प्रशासन सतर्क, किया मॉक ड्रिल अभ्यास।

 

 

इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ऊधम सिंह नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल टीम के दिशा- निर्देशन मे एवं प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनीट के नेतृत्व में टीम द्वारा आज दिनाँक 27/05/2024 को रूद्रपुर में जाकर बच्चो को जागरूक किया उन्हें गुड टच व बैड टच की पहचान बतायी गयी बाल मजदूरी अपराध है इस विषय में जागरूक किया तथा साइबर अपराध व नशा मुक्ति / मानव तस्करी / भिक्षावृत्ति के सम्बन्ध में जागरूक किया तथा इसी क्रम में होटल चेकिंग व बॉर्डर चेकिंग स्पा सेंटर चेकिंग की जिस दौरान गुल्क्स स्पा सेंटर रूद्रपुर पर छापामारी की तो स्पा सेंटर पर कई अनियमितता पायी जिस पर निरीक्षक द्वारा १०००० का माननीय न्यायालय का चलान किया तथा नियमों का पालन करने का कड़ाई से निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष के पीड़ित परिवार की मदद कर मानवता की मिसाल बने विधायक अरविन्द पांडे, ठगी का शिकार हुए लोगों को दिलाया न्याय।

 

 

 

AHTU प्रभारी श्रीमती जीतो कंबोज के नेतृत्व में ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में चलाया गया जागरूकता अभियान

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  महिला सुरक्षा हेतु चलाया गया प्रवर्तन अभियान, 20 चालान, 40 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त।

 

टीम सदस्य-
“प्रभारी निरीक्षक श्रीमती जीतो कंबोज”।
म0का087ममता मेहरा।
म0का0 599 प्रियंका कोरगा।