UKPSC ने जेई एई भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने न्यायालय में की चार्जशीट दाखिल।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – सवाददाता

हरिद्वार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराई गई जेई एई भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। भर्ती घोटाले में शामिल कुल 21 लोगों के साथ ही भर्ती परीक्षा देने वाले 60 अभ्यर्थियों को भी आरोपी बनाया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पटवारी भर्ती घोटाले में शामिल कई आरोपी जेई एई भर्ती घोटाले में शामिल थे। जेल का चुके 21 आरोपियों से अभी तक 68 लाख रुपए की रिकवरी भी की गई है। जेई एई भर्ती घोटाले की जांच एसआईटी द्वारा जांच अभी भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कूड़े से कराह रहा था कोसी बैराज, टीम उतरी तो 100 किलो कचरा साफ।

 

दरअसल आपको बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाला सामने आने के बाद जेई एई परीक्षा घोटाला भी सामने आया था। शासन से आदेश मिलने के बाद एसआईटी द्वारा कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था मामले की जांच कर रही एसआईटी ने 21 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था इन 21 आरोपियों में कई आरोपी पटवारी भर्ती घोटाले में भी शामिल थे। जांच करने के बाद एसआईटी ने अब इस की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध, आधुनिक शिक्षा और समान अधिकारों पर जोर: मुख्यमंत्री धामी।

 

जेल का चुके 21 आरोपियों से अभी तक की गई 68 लाख रुपए की रिकवरी- अजय सिंह एसएसपी, जेई एई भर्ती घोटाले की जांच अभी भी रहेगी जारी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: चोरगलिया पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *