एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस का सत्यापन अभियान, 430 की जांच, 230 पर कार्रवाई, ₹2.27 लाख जुर्माना।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस का सत्यापन अभियान, 430 की जांच, 230 पर कार्रवाई, ₹2.27 लाख जुर्माना।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखानी और रामनगर क्षेत्र में पुलिस टीमों ने विशेष सत्यापन अभियान चलाकर 430 लोगों का सत्यापन किया।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में बवाल, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार।

अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों और निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन न कराने पर 230 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹2.27 लाख का जुर्माना वसूला गया।

मुखानी क्षेत्र

सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी के नेतृत्व में थाना मुखानी, काठगोदाम, बनभूलपुरा व हल्द्वानी की पुलिस टीमों ने कटघरिया, आम्रपाली, लामाचौड़, कुसुमखेड़ा, प्रेमपुर लॉजज्ञानी और आरटीओ रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया।

  • कुल सत्यापन – 180

  • चालानी कार्रवाई – 102 (₹25,500 जुर्माना)

  • कोर्ट चालान – 03

  • कुल जुर्माना – ₹30,000

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

रामनगर क्षेत्र

सीओ रामनगर सुमित पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खताड़ी, गुलर घाटी, पुछड़ी, बमबाघेर, पीरुमदारा और टांडा क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया।

  • कुल सत्यापन – 250

  • चालानी कार्रवाई – 111 (₹31,500 जुर्माना)

  • कोर्ट चालान – 14

  • कुल जुर्माना – ₹1,40,000

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

 

👉 नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किरायेदारों, घरेलू सहायकों, कामगारों और बाहरी व्यक्तियों का समय-समय पर सत्यापन कराएं ताकि समाज को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने में सभी का सहयोग सुनिश्चित हो सके।

मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस


ख़बर शेयर करें -