सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी।
ख़बर शेयर करें -

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी, 13 जुलाई। उत्तराखण्ड सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026” के अंतर्गत सोमवार को नैनीताल जिले के 37 चयनित श्रद्धालुओं का दल हल्द्वानी से देहरादून के लिए रवाना हुआ। हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन पर नैनीताल-ऊधमसिंहनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया।

 

 

 

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की एक सराहनीय और जनहितकारी पहल है। उन्होंने कहा कि कई लोग आर्थिक या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते, ऐसे लोगों के लिए सरकार ने निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की है। इस योजना के तहत आने-जाने, आवास, भोजन, चिकित्सा तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं उन्नति के लिए प्रार्थना करने का आह्वान भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी की डिक्की से निकला 'नशे का खजाना'! SSP मंजूनाथ टीसी के ऑपरेशन प्रहार में 654 ग्राम चरस बरामद, शराब तस्कर भी गिरफ्तार"

 

 

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि हल्द्वानी से रवाना हुए श्रद्धालु पहले देहरादून पहुंचेंगे, जहां उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों से आए यात्रियों का समागम होगा। इसके बाद हर्रावाला (देहरादून) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शातिर की चाल हुई फेल, पुलिस ने चोरी की स्कूटी समेत दबोचा।

उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालु अपने-अपने जनपदों का पवित्र जल कलश में भरकर सोमनाथ धाम ले जाएंगे। यह विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा हर्रावाला से गुजरात के सोमनाथ तक विशेष ट्रेन के माध्यम से संचालित की जा रही है। चयनित यात्रियों के लिए वातानुकूलित (एसी) रेल यात्रा, आवास, भोजन और स्थानीय परिवहन की संपूर्ण व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश पर डीएम का बड़ा एक्शन, पौड़ी में हाई अलर्ट—हर विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश।

 

 

 

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि नैनीताल जिले से इस यात्रा में 14 महिलाएं और 23 पुरुष, कुल 37 श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है।

 

 

 

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री दीपक माहरा, मोहन पाठक, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, उपजिलाधिकारी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, खण्ड विकास अधिकारी असगर तनवीर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -