ऑपरेशन प्रहार बना तस्करों के लिए आफत, कालाढूंगी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।

ऑपरेशन प्रहार बना तस्करों के लिए आफत, कालाढूंगी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।
ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार बना तस्करों के लिए आफत, कालाढूंगी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कालाढूंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और 75 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और अवैध शराब की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

 

 

 

चेकिंग के दौरान नये गांव से आगे बाजपुर-कालाढूंगी रोड और छोराजाली मार्ग पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहले आरोपी बलकार सिंह (40 वर्ष) निवासी मोहाली जंगल बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जनपद ऊधमसिंहनगर के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं दूसरे आरोपी अमरजीत सिंह (20 वर्ष) निवासी थापा नगला, कोतवाली बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के पास से 75 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे खिले, क्लब महिंद्रा ने लगवाया आरओ सिस्टम।

 

 

 

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत क्रमशः एफआईआर संख्या 79/2026 एवं 80/2026 दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शातिर की चाल हुई फेल, पुलिस ने चोरी की स्कूटी समेत दबोचा।

बरामदगी:

  • 20 लीटर अवैध कच्ची शराब
  • 75 पाउच अवैध कच्ची शराब

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
  • अपर उपनिरीक्षक तनवीर आलम
  • अपर उपनिरीक्षक लेखराज सिंह
  • कांस्टेबल मनोज द्विवेदी
  • कांस्टेबल किशन नाथ
  • कांस्टेबल अमनदीप सिंह
  • कांस्टेबल स्वरूप सिंह


ख़बर शेयर करें -