लेखपालों को लैपटॉप के लिए ₹5 करोड़ स्वीकृत, उत्तराखंड लेखपाल संघ ने शासन का जताया आभार।

ख़बर शेयर करें -

लेखपालों को लैपटॉप के लिए ₹5 करोड़ स्वीकृत, उत्तराखंड लेखपाल संघ ने शासन का जताया आभार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। उत्तराखंड शासन द्वारा राजस्व परिषद के माध्यम से प्रदेश के लेखपालों को लैपटॉप उपलब्ध कराने हेतु ₹5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर उत्तराखंड लेखपाल संघ ने शासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  686 कैंप, लाखों लाभार्थी: धामी सरकार का सुशासन मॉडल बना मिसाल

उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री श्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने इस निर्णय को संघ के निरंतर संघर्ष, प्रयासों एवं शासन से हुए सकारात्मक संवाद का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि लेखपालों को लैपटॉप उपलब्ध होने से राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, कार्य-गति एवं दक्षता में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का वीडियो वायरल, महफिल में नोट उड़ाते दिखे पूर्व विधायक

संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि लैपटॉप उपलब्ध होने के पश्चात पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित खातों के अंश निर्धारण एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अधिक त्वरित गति से किया जाएगा। इसके साथ ही निर्विवाद खातों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा, जिससे आम जनमानस को शीघ्र लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के पास तड़के बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने ली चालक की जान।

लेखपाल संघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस पहल से प्रदेश की राजस्व व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।