उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी किया।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का नया कैलेंडर जारी किया है, जिसमें 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल हैं। इन भर्तियों में वन दरोगा, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, और कनिष्ठ सहायक जैसे प्रमुख पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP मीणा की कप्तानी में अपराधी लगातार सलाखों के अंदर* *शहर में महिलाओं से हुई चैन स्नेचिंग की घटनाओं में लिप्त चढ़ा मुखानी पुलिस के हत्थे*

 

राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के अनुरूप पदों का रोस्टर तय करने के बाद आयोग ने यह कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत आयोग इस महीने से लेकर अगले साल सितंबर तक परीक्षाओं का आयोजन करेगा। हालांकि, सभी तिथियां संभावित हैं और इनमें बदलाव की संभावना है।

कुछ प्रमुख भर्तियों की जानकारी:

  1. कर्मशाला अनुदेशक के पद 370 ~ 25 नवंबरवैयक्तिक सहायक के पद 25 ~ 7 आठ दिसंबर

    वाहन चालक के पद 34 ~ 18 दिसंबर

    संस्कृति विभाग प्रवक्ता के पद 18 ~ 29 दिसंबर

    कनिष्ठ सहायक, सींचपाल, राजस्व सहायक के पद 1150 ~ 19 जनवरी 2025

    पुलिस कांस्टेबल के पद 2000 ~ 1 फरवरी 2025 से शारीरिक दक्षता, 15 जून को लिखित परीक्षा

    प्राथमिक शिक्षक के पद 21 ~ 23 फरवरी 2025

    सहायक विकास अधिकारी वर्ग-टू के पद 38 ~ 9 मार्च 2025

    लाइब्रेरी साइंस के पद 06 ~ 23 मार्च 2025

    वन दरोगा भर्ती के पद 200 ~ 20 अप्रैल 2025

    स्नातक अर्हता के पद 30 ~ 25 मई 2025

    सहायक लेखाकार के पद 260 ~ 6 जुलाई 2025

    फॉरेस्ट गार्ड 600 ~ 03 अगस्त 2025

    वाहन चालक के पद 21 ~ 24 अगस्त 2025

    विशेष तकनीकी पद 600 ~ 1-10 सितंबर 2025

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, भर्ती परीक्षाएं कैलेंडर के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी, लेकिन तिथियों में आवश्यकतानुसार परिवर्तन हो सकता है।