“उत्तरकाशी: गांव में घास लेने जा रही महिला की खाई में गिरने से मौत, SDRF ने शव को बरामद किया”

ख़बर शेयर करें -

“उत्तरकाशी: गांव में घास लेने जा रही महिला की खाई में गिरने से मौत, SDRF ने शव को बरामद किया”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

जनपद उत्तरकाशी के सीरी धोन्तरी गांव में घास लेने गयी महिला की खाई में गिरने से हुई मौत, SDRF ने शव बरामद कर लिया है। एसडीआरफ टीम ने घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित, कहा—उत्तराखंड की बेटियां रच रही हैं नए कीर्तिमान।

 

 

देर रात्रि तक अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच SDRF टीम द्वारा गहन सर्च करते हुए पहाड़ी से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरी महिला के शव को ढूंढ निकाला गया।उक्त महिला घास काटने जंगल मे गयी हुई थी

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पुलिस की कार्रवाई: 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

 

 

और घास काटते समय संभवतः पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से महिला की मृत्यु हो गयी।SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला के शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचा कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतका की पहचान अनिता राणा पत्नी विजय सिंह राणा, उम्र- 30 वर्ष, निवासी- श्री गांव, उत्तरकाशी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का सख्त संदेश: आपदा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, अधिकारी उतरें ग्राउंड जीरो पर।

ख़बर शेयर करें -