ब्यासी के समीप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त…. एसडीआरएफ उत्तराखंड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

अमित नौटियाल – संवाददाता 

देवप्रयाग – ब्यासी के समीप वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त…. एसडीआरएफ उत्तराखंड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशनदेर  रात्रि एसडीआरएफ टीम को चौकी ब्यासी द्वारा सूचित किया गया कि गुल्लर से शिवपूरी के बीच एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन स्कोर्पियो है। जिसमे 04 लोग सवार थे जो श्री केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वापस ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। गुल्लर के आगे पहुंचकर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया जिससे 03 लोग गंभीर घायल हो गए व एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात्रि के घनघोर अंधेरे में 50 मीटर गहरी में उतरकर 03 लोगो का रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया व उसके उपरांत मृत युवक नाम निशांत उम्र 23 वर्ष निवासी गाजियाबाद दिल्ली के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। घायलों का विवरण :-

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

01.संगीता दास अधिकारी पुत्री नरेंद्र दास अधिकारी निवासी ग्रेटर नोएडा।
2. वर्षा पुत्री शेर सिंह निवासी दिल्ली।
3. अंकित निवासी गाजियाबाद दिल्ली।