बहुत जल्द दिखेंगे लिटिल चैम्प सदी के महानायक के साँथ 

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

जैसे की आप जानते है कलर्स टीवी पर डांस दीवाने कार्यक्रम से अपनी पहचान बनाने वाले रामनगर कोर्बेट शहर से गए छोटे डांस कलाकार लिटिल चैम्प सोमांश सिंह डंगवाल आज एक छोटी सी उम्र मे बॉलीवुड इडस्ट्री मे अपनी पहचान बना चुके है। कई छोटे ऐड एल्बम शार्ट मूवी करने के बाद उन्हें अब मौका मिला है। बॉलीवुड मे इस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साँथ काम करने का उनके पिता भुवन सिंह डंगवाल (सभासद) द्वारा प्राप्त हमें जानकारी से पता लगा की जल्द ही दोनों का एक शार्ट ऐड बनकर रिलीज हो जायेगा। जो की एक बड़ी कंपनी मेडी बडी का स्वास्थ्य बीमा से रिलेटेड ऐड है उनका कहना है। वो अपनें बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत ख़ुश है बातचीत मे बताया गया की सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जी से मिलना ही अपनें आप मे काल्पनिक है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की सख्त हिदायत—भराड़ीसैंण सत्र, डिजिटल गवर्नेंस और विकास कार्यों में लाएं तेजी

 

और सोमांश तीन दीनो तक महानायक के साँथ शूट करते रहे सोमांश को मिले इस ऐड से सोमांश भी बहुत ख़ुश है पिता को बताते हुए सोमांश कहते है की अमिताभ जी बहुत ही सरल स्वभाव के है। पुरे सूट पर वो उन्हें चुटकुले और स्टोरी सुनते और सुनाते मजाक करते और उसके साँथ खेलते जिसमे उन्हें बड़ा मजा आता। अमिताभ जी उसका ख़ास ख्याल भी रखते है। अपनें बेटे की इसलिए उपलब्धि पर पिता भुवन सिंह डंगवाल (सभासद) खासे उत्साहित है। उन्होंने बताया सोमांश इसके आलावा अन्य भी कई सारे टीवी प्रोग्राम कर रहे है जो जल्द ही प्रसारित होने वाले है। जिसमे कलर्स टीवी पर आने वाला सीरयल *खतरा खतरा*मुख्य है।

यह भी पढ़ें 👉  677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी, आजीविका सशक्तिकरण पर फोकस

 

जिसमे सोमांश को भारती और हर्ष के शांत अन्य छोटे कलाकारों के साँथ मिलकर कार्यक्रम होस्ट करने का मौका मिला है। जिसमे वो एक एंकर की भूमिका मे नजर आएंगे जो उनके भविष्य के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इतनी छोटी सी उम्र मे इतनी बड़ी उपलब्धि के बारे मे उन्होंने कभी नहीं सोचा था, मगर सोमांश की मेहनत और लगन ने उसे उस मुकाम पर ला खड़ा कर दिया जहाँ बड़े बड़े कलाकार पहुंचने की सोचा करते है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में पुष्कर सिंह धामी ने की जनसुनवाई, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *