विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट प्रशासन वनाग्नि की घटनाओं को लेकर हुआ अलर्ट।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी पर्यटन जोन के बफर एरिया में पूर्व में आग लग गई थी। आग की सूचना से कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दिनभर की कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। बता दें विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की बिजरानी पर्यटन जोन में पूर्व में बफर जोन में आग लग गई थी। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते जंगल में फैल गई, आग लगने की सूचना आसपास से गुजरने वाले जिप्सी चालकों ने कॉर्बेट प्रशासन को दी। जिसके बाद आनन-फानन में कॉर्बेट प्रशासन की पूरी टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि पूर्व में भी बिजरानी जोन के बफर एरिया में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की, और भी कई जगह आग लगने की सूचनाये मिल रही है। उन्होंने कहा हमारे द्वारा, लगातार कॉर्बेट पार्क के सेंसिटिव जोन में निगरानी रखी जा रही है। जिसके लिए लगातार ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है और हम पूरे तरीके से अलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज जी की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट प्रशासन वनाग्नि की घटनाओं को लेकर हुआ अलर्ट।

kj
tara