आग लगने से घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक।

ख़बर शेयर करें -

नाज़िम कुरैशी – संवाददाता 

काशीपुर । मौहल्ला लाहोरियान में मंशा देवी मंदिर के निकट हरीश अरोरा का मकान है। इस मकान में हरिकिशन पुत्र वेद प्रकाश किराये पर रहते हैं। आग दिन में करीब ग्यारह बजे डिलीवरी बाॅय कासिम गैस सिलेण्डर देने हरिकिशन के घर आया तो हरिकिशन ने उससे सिलेण्डर चैक करने को कहा। कासिम सिलेण्डर चैक कर दिखाने लगा कि एकाएक सिलेण्डर ने आग पकड़ ली। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग भड़क गई और पूरे घर में फैल गई। आग से घर का सारा घरेलू सामान राख हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

चीख-पुकार सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये। इस बीच आग बुझाने के प्रयास में डिलीवरी बाॅय कासिम का हाथ बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुचे और आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, मातृशक्ति से जवाब की चेतावनी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *